
रात में सोने की पोजीशन कहीं न कहीं आपके व्यक्तित्व से जुड़ी है। वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि कोई भी स्त्री या पुरूष रात भर एक ही पोजीशन में सोते हैं। केवल 5 फीसदी लोग ही सोते समय रात भर अपनी पोजीशन बदलते रहते हैं। अध्ययन के अनुसार छह सामान्य पोजीशन ऐसा है जो किसी भी स्त्री या पुरूष के व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।
* फेटस पोजीशन: विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार शोध में शामिल 41 फीसदी पुरूष व महिलाएं इसी पोजीशन में सोते हैं। इस पोजीशन में व्यक्ति अपने दोनों पैरों को मोडकर और एक तरफ करवट लेकर सोता है। यह पोजीशन सबसे सामान्य स्थिति के रूप में सूचिबद्ध है। ऎसी पोजीशन में सोने वाली महिलाएं शर्मिली होती है। ऎसी स्थिति में सोने वाले पुरूष संवेदनशील होते हैं। ऎसी पोजीशन में सोने वाले स्त्री-पुरूष जल्द ही क्रोधित भी हो जाते हैं।
* लॉग पोजीशन: लॉग पोजीशन उसे कहते हैं जिसमें स्त्री या पुरूष एक करवट लेकर अपने दोनों हाथों को नीचे की तरफ करके सोते हैं। ऎसी स्थिति में सोने वाले पुरूष सामाजिक होते हैं। ऎसी पोजीशन में सोने वाली महिलाएं भोली होती हैं और जल्द ही किसी पर भी विश्वास कर लेती हैं। अध्ययन में शामिल किए गए 15 फीसदी लोग लॉग पोजीशन में सोते है।
* यर्नर पोजीशन: इस पोजीशन में स्त्री या पुरूष एक तरफ करवट लेकर सोते हैं। लेकिन उनके हाथ बॉडी के आगे की तरफ होते हैं। यर्नर पोजीशन में सोने वाले पुरूष खुले दिमाग के होते हैं। लेकिन इस स्थिति में सोने वाली महिलाएं शक्की होती हैं। यर्नर पोजीशन में सोने वाले पुरूष निंदक होते हैं और जल्द कोई निर्णय नहीं ले पाते।
* सोल्जर पोजीशन: इस पोजीशन को सैनिक स्थिति भी कहते हैं। इस पोजीशन में स्त्री या पुरूष अपनी पीठ के बल सीधे सोते हैं और अपने हाथों को अपने शरीर से चिपका कर सोते हैं। ऎसे लोग सोते समय खर्राटे लेते हैं। इस पोजीशन में सोने वाली महिलाएं शांत और रिजर्व नेचर की होती हैं। सोल्जर पोजीशन में सोने वाले पुरूष अपने स्टैंडर्ड को मैंटेन करके चलते हैं। लेकिन ज्यादा देर तक चैन की नींद नहीं सो पाते।
* फ्रीफॉल पोजीशन: इस स्थिति में पुरूष या स्त्री अपने पेट के बल सोते हैं और अपने हाथौं को अपने सिर के पास करके सोते हैं। ऎसी स्थिति मे सोने वाले पुरूष ढीठ और निवर्तमान होते हैं। फ्रीफॉल पोजीशन में सोने वाली महिलाएं आलोचना के वक्त असहज महसूस करती हैं।
* स्टारफिश पोजीशन: ऎसी स्थिति में सोने वाले पुरूष या स्त्री अपनी पीठ के बल सीधे सोते हैं। लेकिन हाथों को अपने सिर के पास तकिए पर मोडकर सोते हैं। ऎसी पोजीशन में सोने वाले पुरूष बहुत अच्छे श्रोता होते हैं। साथ ही बहुत अच्छे सहायक भी होते हैं। ऎसी पोजीशन में सोने वाली महिलाओं पर यदि लोग अपना ध्यान केन्द्रित करते हैं तो वे असहज महसूस करती हैं। साथ ही इस पोजीशन में सोने वाले लोग खर्राटे भी लेते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें