
महिलाओ के व्यक्तित्व को जानने की जिज्ञासा प्रत्येक व्यक्ति मे होती है। आकृति विज्ञान एक ऎसा अध्ययन है जो शरीर के अंगो तथा ढील-ढौल से व्यक्तित्व का परिचय देता है। इस श्रंखला में हम आज आपको बताते है कि ऑंखो और नाक की बनावट से कैसे किसी महिला का व्यक्तित्व जाना जा सकता है।
ऑंखे:- ब़डी, बैचेन, चमक तथा गहरी पुतली और आस पास लालिमा वाली ऑंखे, महिला के भाग्यशाली होने की प्रतीक है साथ ही साथ यह महिलाएं दंबग प्रवृति तथा समाज मे नेतृत्व करने वाली होती है।
छोटी, सुस्त उदास स्लेटी रंग, गोल, थो़डी मु़डी, खाली और थो़डी कबूतर जैसे ऑंखे एक महिला की करूपता को प्रदर्शित करती है। यह महिलाएं चतुर होती है तथा जीवन मे आगे नही बढ़ना चाहती है।
लाल ऑंखे वाली महिलाएं धोखेबाज व बईमान होती है।
अगर ऑंखे ब़डी लम्बी तथा हल्की लालिमा लिए होती है तो यह महिला के आवेशपूर्ण होने को दर्शाती है, ऎसी ऑंखो वाली महिलाएं समाज मे बहुत लोकप्रिय होती है।
गोल व काली ऑंखे वाली महिलाएं बहुत सेक्सी होती है। हमेशा नींद भरी ऑंखो वाली महिलाएं अपने विपरित सेक्स के प्रति जल्दी आर्कषित होने वाली तथा जल्दी चरित्र छो़ड देने वाली होती है नरम किनारो व काली पलको वाली ऑंखे रखने वाली महिलाएं भाग्यशाली होती है।
अगर ऑंखो के किनारे पर हल्के बाल हो, ऑंखो में पीलापन हो तो यह ज्यादा बीमार रहने वाली महिलाओं का परिचय देती है।
नाक:- यदि एक महिला की नाक तोते की तरह झुकी हुई है तो वह अच्छे स्वभाव शोहरत पसंद, चतुर तथा परिवार की शुभचिंतक होती है। सामान्य लंबाई तथा सीधी नाक वाली महिलाएं सुंदर, बुद्धिमान, मेहनती तथा मजाकिया किस्म की होती है।
छोटी नाक वाली महिला चालाक, चतुर, शरारती व कामातुर होती है। अगर किसी महिला की नाक बीच में से फै ली हो, या सामने का हिस्सा अधिक ऊंचा हो यह अधिक मोटा हो तो यह प्यार और सहानुभूति से वंचित रहती है।यह दुष्ट प्रवृति की,चरित्रहीन व निर्णय लेने मे जल्दबाजी करने वाली होती है।अगर नाक अधिक चौ़डी और मौटी है तो ये महिलाएं आलसी, मजबूत नेतृत्व, घंमडी होती है। अगर नाक की टिप छोटी है तो यह महिला दासो की तरह अपना जीवन व्यतीत करती है।
नाक का टिप लंबा होना इनके कठोर स्वाभाव का प्रतीक है। अगर टिप फैला है तो यह अपने पति के लिए दीर्घायु होने का शुगुन होती है। नाक पर बाल होने की स्थिति में यह चतुर और अशुभ होती है
होठ बताते है आपका सेक्सी स्वभाव
आपके होठ, आइब्रो और ठो़डी भी आपके स्वभाव व व्यक्तित्व की जानकारी देते है। ज्यादातर पुरूषो को महिलाओ के होंठ बहुत आकर्षित करते है, भीगे-भीगे गुलाबी होठं सभी के आर्कषण का केन्द्र होते है आइये जाने कुछ दिलचस्प तथ्य होठो की बनावट के बारे में
होंठ:- यदि होंठ लाल, पतले चिकने, अच्छी आकृति वाले होते है तो ऎसे होठो वाली महिलाएं स्वभाव से सेक्सी तथा पति का प्यार पाने वाली होती है। अगर होंठ मोटे, भारी तथा चौ़डे है तो महिला व्यभिचारी हो सकती है अगर नींचला होंठ लाल, गोल व एक पतली रेखा वाला है तो यह महिला बहुत भाग्यशाली तथा धनवान होती है। परन्तु अगर नीचला होंठ मोटा तथा रंग मे काला है तो यह महिलाएं स्वभाव से संदिग्ध चरित्र वाली तथा अपने पति को खो सकती है। यदि नीचला होंठ सूखा लंबा व पतला हो तो यह बीमारी का संकेत है।
ठोडी :- एक गोल, मुलायम तथा सु़डौल ठो़डी अच्छे भाग्य की संकेत है। जब ठो़डी शाकार, भारी, मोटी, गोल होती है तो ये महिलाएं जल्दी गुस्से वाली तथा जल्दी निर्णय लेने वाली होती है। वह गोपनीय ,हानिकारक स्वकेन्द्रित तथा जिंन्दगी में परेशानियां झेलने वाली हो सकती है। अगर किसी महिला की ठो़डी में डिंपल है तो वह हंसमुख, प्यार करने वाली, दयालु ह्वदय वाली होने के साथ-साथ जीवन के लिए जरूरी धन संपदा मे कम भाग्यशाली होती है। लंबी ठो़डी वाली महिलाएं पूर्ण सांसारिक सुखो की इच्छा रखने वाली तथा चरित्रहीन होती है।
आइब्रो(भौहें) :- जब भौहें धनुष की तरह हो, और बाल नरम तथा न कम न ज्यादा हो तो ये महिलाएं खूबसूरत तथा भाग्यशाली व चरित्रवान होती है। बहुत ही कम या ना के बराबर बाल वाली भौहें रखने वाली महिलाएं दुर्भाग्यशाली होती है। अगर भौहे नाक के ऊपर बीच मे मिलती है तो यह विधावापन का संकेत है। ये महिलाएं दुष्ट और धोखेबाज होती है। सीधी लंबी व मोटी तथा बीच बीच में से टूटी हुई भौहे बदनसीबी का प्रतीक है। पलको के उपर घुमावदार, काली नरम तथा थो़डी मोटी भौहो वाली महिलाएं भाग्यशाली होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें