
फूल, पौधे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती है साथ ही वातावरण भी खुशनुमा रहता है। फूलों की महक से घर का माहौल महकता रहता है। वास्तु के अनुसार भी घरों में फूल-पौधे लगाने की टिप्स दी जाती है।
हमारे आसपास हमेशा ही दो प्रकार की शक्तियां सक्रिय रहती हैं। एक है सकारात्मक ऊर्जा जो हमें हर कार्य के लिए अच्छा सोचने की ऊर्जा प्रदान करती है। दूसरी है ऊर्जा से नकारात्मक जो हमारे नेगेटिव विचारों को बल प्रदान करती है। वास्तु शास्त्र इन्हीं सिद्धांतों पर कार्य करता है। वास्तु की टिप्स अपनाने पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे हम सभी कार्यों का पूरी लगन से करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।
घर-परिवार में सभी सदस्यों के बीच परस्पर प्रेम बना रहे इसके लिए भी वास्तु में टिप्स दी गई है। घर में कभी पैसों की कमी न आए और प्यार भी बना रहे इसके लिए मनी प्लांट लगाएं। घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मनी प्लांट्स लगाए जाते हैं। ये शुक्र ग्रह से संबंधित कारक हैं और शुक्र पति-पत्नी के मध्य प्रेम का कारक ग्रह है। इसी वजह से मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा तो परिवार में धन आदि की कमी भी महसूस नहीं होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें