WelCome


मंगलवार, 21 जून 2011

हाथ मिलाते ही कैरेक्टर मालूम हो जाता है


किसी भी व्यक्ति से मिलने पर हम उससे हाथ मिलाते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ मिलाते समय ही सामने वाले व्यक्ति का कैरेक्टर मालूम हो जाता है।

हम जब भी किसी से परिचय लेते हैं तो उस समय हाथ मिलाते हैं। लगभग सभी लोग एक-दूसरे से हाथ मिलाकर ही बात शुरू करते हैं। आज कार्पोरेट कल्चर के युग में हाथ मिलाना फैशन बन गया है। हर उम्र के लोग मिलते समय हाथ जरूर मिलाते हैं।

हाथ मिलाने का सभी का अपना अलग स्टाइल होता है, अलग स्वभाव होता है, उसकी अनुरूप वे हाथ भी मिलाते हैं। यदि किसी भी व्यक्ति के हाथ मिलाने के अंदाज पर ध्यान दिया जाए तो उसका स्वभाव या कैरेक्टर मालुम किया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाव-भाव से हमारा स्वभाव मालुम किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति किसी लड़की से हाथ मिलाते समय उसकी हथेली दोनों हाथों से थाम लें तो ऐसे लोग विश्वासपात्र नहीं होते। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति हाथ मिलाते समय अंगुलियों से कोई हरकत करता है तो ऐसे लोग भी भरोसेमंद नहीं माने जा सकते। हाथ मिलाते समय यदि कोई व्यक्ति सामने वाले को ललचाई नजरों से देखता है तो वह भरोसेमंद नहीं होता है।

- यदि किसी व्यक्ति की हथेली पतली, कठोर तथा सूखी है तो वह व्यक्ति चिंतित रहने वाला, अधिकांश समय घबराया हुआ रहता है।

- यदि किसी व्यक्ति की हथेली मोटी, भारी और कोमल है तो ऐसा व्यक्ति विलासी, कामुक होता है।

- यदि किसी व्यक्ति की हथेली पतली हो, कोमल हो, पिलपिली हो तो वह आलसी, आरामपसंद और अति कामुक होता है।

- हथेली लचीली, कठोर और उंगलियां समान अनुपात में हो तो व्यक्ति स्थिर मन, मेहनती, किसी भी बात को जल्द समझने वाला और सभी से समान व्यवहार करने वाला होता है।

- यदि किसी की हथेली में गड्ढा हो तो वह व्यक्ति भाग्यहीन होता है। अधिकांश समय परेशानियों से घिरा रहता है।

- किसी व्यक्ति की हथेली बड़ी हो तो वह व्यक्ति हर कार्य बहुत सोच-समझकर करने वाला होता है।

- किसी व्यक्ति हथेली छोटी हो तो वह व्यक्ति योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाते। इनकी हेंड राइटिंग बड़े अक्षरों वाली होती है।

कोई टिप्पणी नहीं: