
अंगों के फड़कने से भी शुभ.अशुभ की सूचना मिलती है. प्रत्येक अंग की एक अलग ही महत्ता है, एक अलग ही विशेषता है और उनकी फडकने का एक अलग ही अर्थ होता है. अंगों के फडकने का महत्व प्राचीन समय से ही चला आ रहा है. प्रत्येक शास्त्र या विश्र्व का कोई भी व्यक्ति इस विज्ञान से थोडा बहुत परिचित है तथा घर परिवार या समाज में सी इसके फल को जानते है.
आँख सबसे अधिक फडकती है लोग शुभ.अशुभ जानने के लिए व्याकुल रहते है. दायीं आँख ऊपर की ओर के फलक में फडकती है तो धनएकीर्ति आदि की वृद्धि होती है. नौकरी में पदोन्नति होती है नीचे का फलक फडकता है तो अशुभ होने की संभवना रहती है.
बाँयी आँख का उपरी फलक फडकता है तो दुश्मन से और अधिक दुश्मनी हो सकती है. नीचे का फलक फडकता है तो किसी से बेवजह बहस हो सकती है और अपमानित होना पड सकता है.
बाँयी आँख की नाक की ओर का कोना फडकता है जिसका फल शुभ होता है. पुत्र प्राप्ति की सूचना मिल सकती है. या किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.
दांयी आँख फडकती है तो यह शुभ फलदायक होता है. लेकिन अगर किसी स्त्री की दांयी आँख फडकती है तो उसे अशुभ माना जाता है.
दोनों आँखे एक साथ फडकती हो तो चाहे वह स्त्री की हो या पुरुष कीए उनका फल एक जैसा ही होता है. किसी बिछुडे हुए अच्छे मित्र से मुलाकात हो सकती है.
दांयी आँख पीछे की ओर फडकती है तो इसका फल अशुभ होता है. बाँयी आँख ऊपर की और फडकती हो तो इसका फल शुभ होता है. स्त्री की बाँयी आँख फडकती हो तो शुभ फल होता है.
कंठ गला तेज गति से फडकता है तो स्वादिष्ट और मनपसंद भोजन मिलता है. किसी स्त्री का कंठ फडकता है तो उसे गले का आभूषण प्राप्त होता है.
कंठ का बांया भाग फड़कता है तो धन की उपलब्धि कराता है. किसी स्त्री के कंठ के निचले हिस्से का फडकना कम मूल्य के आभूषणों की प्राप्ति की सूचना देता है. कंठ का उपरी भाग फडकता है तो सोने की माला मिलने की संभावना बड जाति है. कंठ की घाटी के नीचे फडकन होती है तो किसी हथियार से घायल होने की संभावना रहती है.
सिर के बाँयी ओर के हिस्से में फडकन हो तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है. आने वाले दिनों में यात्रा करनी पड सकती है. यदि आपकी यात्रा बिजनेस से सम्बंधित है तो ज्यादा नहीं तो थोडा बहुत लाभ अवश्य होगा. आपके सिर के दांयी ओर के हिस्से में फडकन है तो यह शुभ फलदायक स्थिति है आपको धन,किसी राज सम्मान, नौकरी में पदोंन्नती, किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार, लाटरी में जीत,भूमि लाभ आदि की प्राप्ति हो सकती है.
आपके सिर का पिछला हिस्सा फडकता है तो समझ लीजिए आपका विदेश जाने का योग बन रहा है.और वंहा आपको धन की प्राप्ति भी होने वाली है. लेकिन अपने देश में लाभ की कोई संभवना नहीं है आपके सिर के अगले हिस्से में फडकन हो रही है तो यह स्थिति स्वदेश या परदेश दोनों में ही धन मान प्राप्ति का कारण बन सकती है.
आपका सम्पूर्ण सिर फडक रहा है तो यह सबसे अधिक शुभ स्थिति है आपको दुसरे का धन मिल सकता है,मुकद्दमे में जीत हो सकती है. राजसम्मान मिल सकता है. या फिर भूमि की प्राप्ति हो सकती है.
सम्पूर्ण मूँछो में फडकन है तो इसका फल बहुत ही शुभ माना गया है इससे दूध,दही,घी,धन धान्य का योग बनता है. अगर आपकी मूंछ का दांया हिस्सा फडकता है तो इसे शुभ समझना चाहिए. आपकी बाँयी मूंछ फडकती है तो आपका किसी से बहस या झगडा हो सकता है.
आपके तालू में फडकन है तो यह आर्थिक लाभ का शुभ संकेत है. दाया तालू में फडकन है तो यह बिमारी की सूचना दे रहा है. बाये तालू में फडकन है तो आप किसी अपराध में जेल जा सकते है.
आपके दांये कंधे में फडकन है तो आपको धन, सम्मान और बिछुडे हुए भाई से मिलाप हो सकता है. बाया कंधा फडक रह है तो रक्त विकार या वात सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकते है.
आपके दांये घुटने में फड़कन है तो आपको सोने की प्राप्ति हो सकती है. और यदि दांये घुटने का निचला हिस्सा फडक रहा है तो यह शत्रु पर विजय हासिल करने का संकेत है. आपके बांये घुटने का निचला हिस्सा फडक रहा है तो आपके कार्य पूरा होने की संभावना बड जाति है. बाये घुटने का उपरी हिस्सा फडक रहा है तो इसका फल कुछ नहीं होता है.
आपके पेट में फडकन है तो यह अन्न की समृद्धि की सूचना देता है. यदि पेट का दांया हिस्सा फडक रहा है तो घर में धन दौलत की वृद्धि होगी सुख और खुशहाली बडती है.अगर आपके पेट का बांया हिस्सा फडकता है तो धन समृद्धि धीमी गति से बडती है वैसे यह शुभ नहीं है. पेट का उपरी भाग फडकता है तो यह अशुभ होता है. लेकिन पेट के नीचे का भाग फडकता है तो स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है.
पीठ दांयी ओर से फडक रही है तो धन धान्य की वृद्धि हो सकती है लेकिन पीठ के बांये भाग का फडकना ठीक नहीं होता है. मुकद्दमे में हार या किसी से झगडा हो सकता है. बायी पीठ में फडकन धीमी हो तो परिवार में कन्या का जन्म होना संभव है और फडकन तेज हो तो अपरिपक्व यानि समय से पहले ही प्रसव हो सकता है. पीठ का उपरी हिस्सा फडक रहा हो तो धन की प्राप्ति होती है और पीठ का निचला हिस्सा फडकता है तो बहुत से मनुष्यों की प्रशंसा मिलने की संभावना रहती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें